‘2014 में जब PM बना, 28 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था, 12 साल में 3 बार आया’

‘2014 में जब PM बना, 28 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था, 12 साल में 3 बार आया’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 30 हजार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. लोगों के हुजूम को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि ये शो हाउस फूल और ब्लॉकबस्टर है. उन्होंने कहा, ‘मेलबर्न वालों से मिलने का मुझे भी इंतजार था. जिस एनर्जी से आप सभी ने हमारा वेलकम किया था वो और भी अमैजिंग है. मेलबर्न ने एक तरह से मैदान मार लिया है. मैं मेरे मित्र, भारत के मित्री एंथनी अल्बनीज का बहुत आभारी हूं. आप सिडनी में भी साथ थे, यहां मेलबर्न में भी हमारे साथ हैं. अल्बनीज भारतीयों के दिमाग में छा जाते हैं.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 12 सालों में मैं तीसरी बार यहां आया हूं. यानि इस बार हैट्रिक लगी है. यह दिखाता है कि भारत औ ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर हैं. इसमें सबसे बड़ी भूमिका मोदी की नहीं इसमें आप सभी साथियों की भूमिका है. कहते हैं मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं जब 2014 में ऑस्ट्रेलिया आया था, तब 28 साल के बाद भारत का कोई पीएम यहां पहुंचा था. आप याद कीजिए, तब मैंने कहा था अब आपको 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पिछले 12 वर्षों में मैं तीसरी बार यहां आया हूं, यानी इस बार यहां हैट्रिक लगी है. ये दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर हैं.’