‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’, अजय राय पर भड़कते हुए क्या बोल गए योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर?

‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’, अजय राय पर भड़कते हुए क्या बोल गए योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता अजय राय पर भाजपा नेताओं के जुबानी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अजय राय पर इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध ज़ाहिर किया. इस दौरान उन्होंने अजय राय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष बताया.

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे अजय राय द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस नेता पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वो अब AI पर आ गए हैं. यूपी सरकार के हंटर से डर गए, बहुत बड़ा वीर बनते थे, मैंने क्या कहा था यह दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष, आज अपनी असली औकात में आ गया.

अजय राय पर की अभद्र टिप्पणी

मंत्री ने कहा कि जब हंटर चलने की संभावना देखी तो लगे थूक कर चाट की कोशिश की और कहा कि हमने नहीं कहा. ये आदमी अस्पताल में भर्ती था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और उनके खिलाफ यह आदमी बयान दे रहा है. आसमान की तरफ देखकर थूक रहा है. आसमान की तरफ देखकर थूकने वालों का हश्र बहुत बुरा होता है.

तेल की कीमतों को लेकर कही ये बात

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि –  सबसे देर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने वाला देश भारत है. पीएम मोदी जी की सरकार का हम बहुत अभिनंदन करते हैं. अमेरिका यूरोप सहित सारे विकसित देश में देखिए कब दाम बढ़ गए. सबसे देर में और सबसे कम दाम बढ़ाने वाला देश भारत है. दुनिया की तुलना में बेहतर ढंग से भारत ने इस चुनौती का सामना किया है.

अनिल राजभर के बयान पर जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुद्दे पर वह प्रदेश और केंद्र सरकार से सवाल पूछते रहेंगे.

Leave a Reply