• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारतीय कैंप में क्या रवि शास्त्री की वजह से फैला था कोरोना, कोच ने खुद दिया इसका जवाब

  • September 13, 2021
भारतीय कैंप में क्या रवि शास्त्री की वजह से फैला था कोरोना, कोच ने खुद दिया इसका जवाब
  • रवि शास्त्री ने कहा कि इसके लिए इंग्लैंड खुद जिम्मेदार है। इस समय इंग्लैंड पूरी तरह से खुला हुआ है और सारी गतिविधियां चल रही हैं। पूरा देश खुला होने की वजह से ही कोरोना का मामला सामने आया।

नई दिल्ली। भारत व इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला पांचवां टेस्ट मैच जिस नाटकीय अंदाज में कैंसल किया गया उससे क्रिकेट फैंस बेहद निराश हुए। कहा जा रहा है कि, भारतीय कैंप में कोरोना वायरस की एंट्री टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की वजह से हुआ। दरअसल शास्त्री ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी किताब का विमोचन किया था और उसके बाद ही वो सबसे पहले कोविड पाजिटिव पाए गए थे। इसके बाद टीम के कुछ सहायक कोच भी पाजिटिव हो गए थे। फिर पांचवें टेस्ट से पहले सहायक फीजियो को पाजिटिव होने के बाद इस मैच को कैंसल कर दिया गया था।

इन सबके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पर अपनी टीम में कोरोना फैलाने का आरोप लगाया था क्योंकि शास्त्री कुछ दिन पहले अपनी पुस्तक का विमोचन करने के लिए लंदन गए थे। अब शास्त्री ने इस अपने उपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। रवि ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि, उनकी जगह से भारतीय कैंप में कोरोना का मामला सामने आया।

कोच रवि शास्त्री ने मिड-डे के साथ बात करते हुए कहा कि, इसके लिए इंग्लैंड खुद जिम्मेदार है। इस समय इंग्लैंड पूरी तरह से खुला हुआ है और सारी गतिविधियां चल रही हैं। पूरा देश खुला होने की वजह से ही कोरोना का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि, मेरे बुक लान्च के आयोजन से कोरोना मामलों पर कोई असर नहीं पड़ा है। पूरा इंग्लैंड इस वक्त ओपन है, इसलिए पहले टेस्ट मैच से ही कुछ भी हो सकता था।

आपको बता दें कि, शास्त्री ने एक सितंबर को अपनी किताब ‘स्टार गेजिंग- द प्लेयर्स इन माइ लाइफ इन लंदन’ का विमोचन किया था। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस इवेंट के बाद लंदन के द ओवल टेस्ट मैच के दौरान शास्त्री कोरोना पाजिटिव पाए गए थे और वह मैच से हट गए थे। इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी पाजिटिव पाए गए थे।

 

Post navigation

Prev
Next
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

  • October 13, 2026
श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

  • October 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

  • October 9, 2026
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

  • October 3, 2026
रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

  • October 1, 2026
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड

  • September 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया! October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा! October 14, 2026
  • 5वीं पास छात्रा नहीं पढ़ सकी हिंदी अखबार, इलाहाबाद हाईकोर्ट हैरान; UP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल October 14, 2026
  • देवबंद के नितिन गुप्ता बने यूपी बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, देहरादून में हुआ सम्मान October 14, 2026
  • पुलिस के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही सरकार: हाजी फजलुर्रहमान October 14, 2026
  • देवबंद में पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन फिर भी जारी है काम October 14, 2026
  • आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’ October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021