पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म करने का वांछित आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म करने का वांछित आरोपी
  • सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचा गया वांछित आरोपी।

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को वादिया ने कोतवाली लिखित तहरीर देकर बताया था कि आरोपी आमिर पुत्र इंतजार निवासी ग्राम बोन्दकी थाना कोतवाली देहात ने उसकी पुत्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बलात्कार किया है तथा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। आज थाना देहात कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा व उपनिरीक्षक राजकुमार ने मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी आमिर पुत्र इंतजार निवासी ग्राम बोन्दकी थाना देहात कोतवाली को बड़ी लाईट नाजिरपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-191(2)/64(1)/ 123/126(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


Leave a Reply