पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचे तीन वाहन चोर
- सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर।
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना पुलिस थाना प्रभारी सिमरन सिंह व उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सोलंकी के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों अंशुल सैनी पुत्र जगपाल निवासी मौहल्ला कोठीवाला कस्बा व थाना चिलकाना, आमिर पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला जाकिर हुसैन कस्बा व थाना चिलकाना तथा आमिष पुत्र मेहताब निवासी ग्राम पटनी थाना चिलकाना को अब्दुल्लापुर अहाड़ी से फिरोजाबाद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद मोटरसाइकिल हमने हरियाणा से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
