पहलगाम हमले के विरोध मे विश्व हिंदु परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने फुंका आंतकवाद का पुतला

नकुड [इंद्रेश]। पहलगाम मे हुए आतंकवादी हमले से गुस्साये विश्वहिंदु परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने आतंकवाद का पुतला फुंककर केंद्र सरकार से पाकिस्तान के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है।
गुरूवार को विश्व हिंदु परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता यंहा नगर पालिका चौक पर एकत्रित हुए। जहां विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी के नेर्तत्व मे दोनो संगठनो के कार्यकर्ताओ ने पहलगांम आंतकवादी हमले पर गहरा रोष जताया। जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान द्वारा पोषित है। हमलावर पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर यंहा आये। जिन्होने धर्म के आधार पर हिंदु पर्यटको का नरसंहार किया है। जिसे हिंदु समाज किसी भी हालत मे बर्दाश्त नंही करेगा।
विहिप अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने हमारे 28 हिदुं भाईयो को मारा है। विहिप मांग करती है कि भारत सरकार पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाये जो नजीर बन जाये। ओर भाडे के आंतंकवादी भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत न सके। इस मौके पर विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने आंतकवाद का पुतला फुंका तथा पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाये।
इस मौके पर विहिप की जिला उपाध्यक्ष अंजू त्यागी, जिलामंत्री संदीप चौधरी, जिला सह मंत्री आकाश चौधरी, डा0 सुधा, डॉ अमित सेन, श्रीमती नीरज, अक्षय चौधरी, आशीष, करणवीर, अंकित सैनी, लविश, वासु पंवार, निशांत धीमान, शंकर, डा0 वेदप्रकाश सैनी, अंकुल त्यागी आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।