पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, चोरी के आभूषण व नगदी बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, चोरी के आभूषण व नगदी बरामद
  • सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर।

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण एवं नगदी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह व उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा व महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोरों हरदीप उर्फ दीपा पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी न्यू गोपाल नगरथाना कोतवाली नगर, नीरज तनेजा पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम भरतपुर गुलवई रोड गदरपुर थाना गदरपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड, चांद उर्फ चंदू पुत्र यूसुफ निवासी किदवई नगर खालापार थाना खालापार जिला मुजफ्फरनगर, गुलशन उर्फ मोनू प्रेमनाथ वर्मा निवासी न्यू गोपाल नगर नुमाईस कैम्प थाना कोतवाली नगर को दबनी वाले कब्रिस्तान पर बने तालाब के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए आभूषण, एक चेन, 2 पीली धातु, 5 मोबाइल, एक एक्टीवा एवं 48 हजार रूपए की नगदी बरामद कर ली। दबोचे गए आरोपी हरदीप व चांद उर्फ चंदू शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ क्रमशः विभिन्न मामलों 16 व 8 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply