• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करने का निर्देश

  • May 27, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करने का निर्देश
  • UP VidhanMandal Budget Session शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के दौरान विधायकों के मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ ही अन्य प्रकार की बाधा पहुंचाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद गंभीर हो गए। शुक्रवार को उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने का निर्देश दे दिया। उनके इस निर्देश के बाद विधायकों में खलबली मच गई है।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 23 मई से चल रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण और उस पर चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई।

विधायक सेल्फी लेने के साथ ही हंगामा की फोटो खींचने में व्यस्त हो गए तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के तेवर तीखे हो गए। तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के विधानभवन के मंडप में सेल्फी लेने पर रोक लगाने के साथ ही चीफ मार्शल को आदेश दिया कि नियम तोडऩे पर किसी का भी मोबाइल फोन जब्त करने में संकोच ना करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रारंभ की नई परंपरा: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं आज से इस सदन में एक नई स्वस्थ परंपरा को शुरू करना चाहता हूं। जिस दिन विधानसभा चल रही होगी, उस दिन जिस भी माननीय सदस्य का जन्मदिन है, उस दिन सभी सदस्य उस सदस्य को बधाई देंगे। सत्र अवधि में अगर शनिवार या रविवार होगा तो उस कार्यवाही को आगे जोड़ लेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच के रामनरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। हम उन्हें बधाई देते है। अग्निहोत्री जी का जन्म मैनपुरी में हुआ है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

  • September 23, 2026
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026
‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल September 23, 2026
  • यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया September 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत September 23, 2026
  • किसानों को बड़ी राहत, ऋण की ब्याज दर 12 से घटकर 6 प्रतिशत September 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित September 23, 2026
  • नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप September 23, 2026
  • BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला? September 23, 2026
  • SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर’ September 23, 2026
  • मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा September 23, 2026
  • ‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021