अखिलेश के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण…

अखिलेश के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए कथित बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी जहां उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठियां बताने पर हमलावर बनी हुई हैं तो वहीं अब कांग्रेस पार्टी की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अखिलेश के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. जिसके राज्य के जिस हिस्से को अपनी कर्मभूमि बनाया है वो उस राज्य का हिस्सा है और उनके भी वही अधिकार हैं जो किसी दूसरी राज्य के नागरिक को होते हैं.

‘अखिलेश का बयान दुर्भाग्यपूर्ण’

हरीश रावत ने कहा- “अखिलेश यादव जी का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और बिल्कुल वांछित नहीं है। बँटवारे के समय में जिसने जो क्षेत्र अपना कर्मक्षेत्र चुन लिया, राज्य का जो हिस्सा उत्तर प्रदेश का हो या उत्तराखंड का हो, वह उस राज्य का नागरिक है और उसके वही अधिकार हैं, जो किसी अन्य नागरिक के अधिकार हैं.”

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनो अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड के लोग ही है. जिसके बाद से उनके बयान पर विवाद छिड़ा हुआ हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इसे सियासी मुद्दा बना लिया है और जमकर विरोध कर रही है.

सीएम धामी ने डिंपल यादव का किया जिक्र

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अखिलेश के बयान पर आपत्ति जताई हैं. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि हैं. उत्तराखंड के वीरों ने हमेशा बढ़-चढ़कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. सपा मुखिया ने ऐसे लोगों को घुसपैठिया कहा है. जो बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक टिप्पणी हैं. उन्होंने डिंपल यादव का जिक्र करते हुए कहा कि आपकी धर्म पत्नी भी तो उत्तराखंड की बेटी है कम से कम उनके बारे में ही सोच लेना चाहिए था.

 

Leave a Reply