• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: गोरखपुर में मतदान के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- भाजपा बनाएगी रिकार्ड, हम जीतेंगे 80 प्रतिशत सीट

  • March 3, 2022
UP Election 2022: गोरखपुर में मतदान के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- भाजपा बनाएगी रिकार्ड, हम जीतेंगे 80 प्रतिशत सीट
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 Fifth Phase Polling मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रात 720 बजे प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ के कार्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के कक्ष नंबर चार में मतदान के बाद कहा जनता जनार्दन में उत्साह है। भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाएगी।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ मतदान के बाद बेहद उत्साहित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रात: 7:20 बजे प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ के कार्यालय बेसिक शिक्षा परिषद के कक्ष नंबर चार में मतदान के बाद कहा जनता जनार्दन में उत्साह है। यह तो आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि सभी दस के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान को लेकर जनता में उत्साह है। लोग बेहद उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। सभी लोग सुशासन की स्थापना के लिए मतदान करें। आतंकवाद, भ्रष्टाचार से निकलने और बेहतर भविष्य के साथ बेहतर प्रदेश के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। भाजपा तो फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा 300 से अधिक सीट के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। भाजपा आज छठे चरण के बाद सातवें चरण के मतदान में सात मार्ग को और बढ़त बनाएगी। उन्होंने कहा सभी मतदाता मतदान जरूर करें। प्रदेश में तो कुछ लोग माफियाबाद को समर्थन देते हैं। आप लोगों को आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार से निकलना है तो मतदान करें। बेहतर भविष्य और प्रदेश के लिए मतदान करें।

मेरी आप सभी से अपील है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। आप राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने के लिए आज अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकार्ड मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट प्रदेश को देगा उत्तम सड़कें, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा, बेहतर होते कल के साथ उत्तम कानून-व्यवस्था। आपका एक वोट यूपी की अर्थव्यवस्था को बना देगा नंबर वन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए।

 

Post navigation

Prev
Next
‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

  • October 15, 2026
‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

  • October 15, 2026
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

  • October 15, 2026
‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

  • October 15, 2026
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा October 15, 2026
  • ‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार October 15, 2026
  • तीन साल की सेजल ने 120 सेकंड में रामायण से जुड़े दर्जनों सवालों के दिए जवाब October 15, 2026
  • जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक अपनाना जरूरी: कुलपति October 15, 2026
  • शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर विधायक राजीव गुंबर ने शिक्षकों से किया संवाद October 15, 2026
  • विद्या देवी मंदिर स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, शिक्षकों-छात्रों ने किया नमन October 15, 2026
  • बरसात के बीच मां शाकंभरी देवी पहुंचे एसडीएम-सीओ, मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा October 15, 2026
  • सहारनपुर में जमीन विवाद में विधवा और बच्चों से मारपीट का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार October 15, 2026
  • सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 251 ग्राम मादक पदार्थ बरामद October 15, 2026
  • धीमान समाज को मिले सम्मान का बदला 2027 के विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा: डॉ. केपी धीमान October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021