धीमान समाज को मिले सम्मान का बदला 2027 के विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा: डॉ. केपी धीमान
भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव धीमान का जोरदार स्वागत, समाज के पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार
सहारनपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव धीमान के सम्मान में धीमान कल्याण महासभा की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने धीमान समाज को संगठन में प्रतिनिधित्व देने पर भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह धीमान ने कहा कि भाजपा ने धीमान समाज को जो सम्मान दिया है, उसका बदला समाज आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण समर्थन देकर उतारेगा।
बुधवार को पुल खुमरान स्थित भगत सिंह चौक पर धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह धीमान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव धीमान का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केपी सिंह धीमान ने की।
संजीव धीमान बोले- यह पूरे समाज का सम्मान
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए संजीव धीमान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और सम्मान दिया है, वह केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे धीमान समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उन्हें संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में पिछड़े वर्ग और धीमान समाज को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि अब धीमान समाज का भी दायित्व बनता है कि वह आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करे और पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प
धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह धीमान एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता बोधराम धीमान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज को संगठन में सम्मानजनक स्थान मिलने से धीमान समाज में उत्साह का माहौल है। समाज आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण समर्थन करेगा।
इस अवसर पर डिप्टी मेयर मयंक गर्ग, अमित धीमान, प्रवेश शर्मा, बृजमोहन धीमान, अशोक धीमान, मांगेराम धीमान, विजेंद्र धीमान, प्रमोद धीमान, अरुण धीमान, पंकज धीमान, संजय वर्मा, सीमांत धीमान, हरपाल सिंह, बलबीर सिंह, अजय धीमान और अनिल धीमान सहित बड़ी संख्या में धीमान समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
