सहारनपुर में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार गिरफ्तार, फतेहपुर पुलिस ने की कार्रवाई
जीवाला रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, साहबपुरा और जीवाला गांव के रहने वाले हैं आरोपी
सहारनपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने चार व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में चालान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस जीवाला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को ग्राम साहबपुरा और ग्राम जीवाला क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शहजाद और अमजद पुत्रगण इदरीश, फिरोज पुत्र नानू निवासीगण ग्राम साहबपुरा तथा राहुल पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जीवाला, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार चारों व्यक्तियों की गतिविधियों से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई।
