‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और प्रदर्शन कर रहे नेहा बोरा और अभिजीत दीपके पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद से विपक्ष बौखला गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. संबित पात्रा ने आगे कहा कि जनता आपको बार-बार हरा रही है, लेकिन आप अराजकता में विश्वास करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और प्रशांत भूषण की मानसिकता ऐसी है कि वे अपना नेता तो बदल नहीं पा रहे हैं, लेकिन देश में सत्ता परिवर्तन करने चले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देशद्रोही चंद पैसों के लिए विदेशी ताकतों के हाथों बिक गए हैं. संबित पात्रा ने कहा कि नेहा बोरा आजकल नेता बनी हुई हैं. उन्होंने दावा किया कि नेहा ने कहा था, “बांग्लादेश ने हमें सिखाया कि सत्ता परिवर्तन कैसे करना है. थैंक यू, बांग्लादेश.”

बीजेपी का पलटवार

उन्होंने आगे कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर पर रोने वालों को धार्मिक कट्टरपंथ के बारे में दूसरों को नहीं सिखाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाने वाले वामपंथी आज दूसरों को सीख दे रहे हैं. संबित पात्रा ने इन लोगों को विदेशी दलाल बताते हुए आरोप लगाया कि वे चंद पैसों के लिए भारत माता को बेचने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को डरा रही है.

 

Leave a Reply