अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की वृद्ध की हत्या

अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की वृद्ध की हत्या
  • सहारनपुर में घटनास्थल का जायजा लेती थाना नागल प्रभारी कुसुम भाटी।

नागल। थाना नागल क्षेत्रांतर्गत गांव सोहनचिड़ा में अपने खेत में नलकूप बंद करने गए एक किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नागल क्षेत्रांतर्गत गांव सोहनचिड़ा निवासी 65 वर्षीय हाफिज सईद बीती शाम लगभग 6 बजे अपने खेत पर नलकूप बंद करने गया था। बताया जाता है कि जब हाफिज सईद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढा गया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। रात्रि के समय करीब 9 बजे ग्रामीण हाफिज सईद को ढूंढते हुए गांव के किनारे स्थित खेत में पहुंचे तो वहां उन्हें हाफिज सईद का शव पड़ा मिला। हाफिज सईद के सिर व छाती में गोली लगने के निशान थे। गांव में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया तथा थाना प्रभारी कुसुम भाटी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची तथा घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर एसपी देहात सागर जैन व सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया गांव में पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतक के दामाद राहत अली की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आज दोपहर बाद मृतक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्देखाक कर दिया गया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे