• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आज स्मार्ट सिटी मिशन, AMRUT और पीएम शहरी आवास योजना की छठी वर्षगांठ मनाएगी केंद्र सरकार

  • June 25, 2021
आज स्मार्ट सिटी मिशन, AMRUT और पीएम शहरी आवास योजना की छठी वर्षगांठ मनाएगी केंद्र सरकार
  • केंद्र सरकार आज स्मार्ट सिटीज मिशन AMRUT और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की छठी वर्षगांठ मनाएगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA) स्मार्ट सिटीज मिशन (SCM) AMRUT और प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की वर्षगांठ मनाएगा।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आज स्मार्ट सिटीज मिशन, AMRUT और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की छठी वर्षगांठ मनाएगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA) तीन परिवर्तनकारी शहरी मिशनों जैसे स्मार्ट सिटीज मिशन (SCM), AMRUT और प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के लॉन्च के 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस सभी विकास योजनाओं को 25 जून, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

पिछले 6 वर्षों के दौरान शहरी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने का अनुमान कुल 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश से लगाया जा सकता है। इससे पहले 2004-2014 के बीच की अवधि में इन योजनाओं पर सिर्फ 1.5 लाख करोड़ खर्च हुए थे। इन तीन मिशनों के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं ने भारत के शहरी निवासियों के जीवन में प्रत्यक्ष परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है।

मिशनों ने न केवल शहरी बुनियादी ढांचे का विकास किया है, चाहे वह बेहतर जल आपूर्ति, स्वच्छता, सभी के लिए आवास हो, बल्कि हमारे शहरों की योजना और प्रबंधन में डेटा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग में भी अग्रणी रहा है। इन मिशनों ने कोविड-19 महामारी के दौरान महामारी की अनिश्चितता का सामना कर रहे लोगों के जीवन में सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज का कार्यक्रम केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय(MoHUA) द्वारा कार्यान्वित की जा रही कुछ महत्वपूर्ण पहलों को उजागर करेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस पुरी करेंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा, सचिव, आवास और शहरी मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों के सभी प्रमुख शहरी हितधारकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के प्रधान सचिव, शहरों के नगर आयुक्त, स्मार्ट शहरों के एमडी / सीईओ, नोडल एजेंसियां/मिशन निदेशालय, उनके अधिकारियों और टीम के सदस्यों, पेशेवरों, उद्योग प्रतिनिधियों, मीडिया और शिक्षाविदों के सदस्यों शामिल हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

  • September 24, 2026
ट्रंप ने शी जिनपिंग के ऊपर से उड़वाया B-1 लैंसर बॉम्बर, स्वागत में 100 फीट का रेड कार्पेट, राष्ट्रपति ने सभी प्रोटोकॉल तोड़े

ट्रंप ने शी जिनपिंग के ऊपर से उड़वाया B-1 लैंसर बॉम्बर, स्वागत में 100 फीट का रेड कार्पेट, राष्ट्रपति ने सभी प्रोटोकॉल तोड़े

  • September 24, 2026
दिल्ली में 2 दिन पहले ही विदा हुआ मानसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 2 दिन पहले ही विदा हुआ मानसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

  • September 24, 2026
UP MLC Election 2026: 23 अक्टूबर को वोटिंग, सपा ने वाराणसी में फिर इन्हीं चेहरों पर जताया भरोसा

UP MLC Election 2026: 23 अक्टूबर को वोटिंग, सपा ने वाराणसी में फिर इन्हीं चेहरों पर जताया भरोसा

  • September 24, 2026
2027 चुनाव से पहले ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सत्ता के लिए प्रयासरत विपक्ष को जनता की चिंता नहीं

2027 चुनाव से पहले ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सत्ता के लिए प्रयासरत विपक्ष को जनता की चिंता नहीं

  • September 24, 2026
PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सेवा ही हमारा मुख्य कार्य, ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी सेवा भाव से पीछे नहीं हटेंगे: प्रधानमंत्री मोदी September 24, 2026
  • राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप September 24, 2026
  • ‘मुस्लिमों के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे’, जमीयत के महमूद मदनी का ऐलान September 24, 2026
  • ट्रंप ने शी जिनपिंग के ऊपर से उड़वाया B-1 लैंसर बॉम्बर, स्वागत में 100 फीट का रेड कार्पेट, राष्ट्रपति ने सभी प्रोटोकॉल तोड़े September 24, 2026
  • ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत September 24, 2026
  • दिल्ली में 2 दिन पहले ही विदा हुआ मानसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम? September 24, 2026
  • UP MLC Election 2026: 23 अक्टूबर को वोटिंग, सपा ने वाराणसी में फिर इन्हीं चेहरों पर जताया भरोसा September 24, 2026
  • 2027 चुनाव से पहले ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सत्ता के लिए प्रयासरत विपक्ष को जनता की चिंता नहीं September 24, 2026
  • PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन September 23, 2026
  • किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021