यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

यूपी में नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. शुक्रवार की रात को पश्चिमी यूपी के नोएडा-गाजियाबाद व आसपास के जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई हैं. सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज 13 जून शनिवार को भी कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

यूपी में बीते तीन दिनों से मौसम बदला हुआ हैं, इस दौरान कई हिस्सों में बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को नोएडा से आगरा और वाराणसी प्रयागराज तक  25 जिलों में आंधी-बारिश के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी दी है. जबकि 30 जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं.

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में आज मौसम एकदम साफ़ बना हुआ हैं, सुबह से ही धूप निकलेगी. हालांकि 11 बजे के बाद कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल हो सकते हैं लेकिन, आज बारिश की संभावना नहीं हैं. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद में आज दिन भर बादलों की आवाजाही रहेगी. दोपहर बाद एक-दो जगहों आंधी बारिश हो सकती
हैं.

इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली और संत रविदास नगर में आज गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों मं तेज आंधी चलेगी.

सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में आज कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान हैं. रामपुर, बरेली, सँभल, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर और गाज़ीपुर में कही-कही बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इन जिलों में कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

पश्चिमी यूपी में 17 जून तक कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं लेकिन, कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई हैं. 18 जून को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश होगी. मौसम विभाग के मुताबिक़ इस बार 20-21 जून के बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है. इससे पहले प्री मानसून का असर दिख रहा है. हालांकि इस बार अल नीनो परेशानी बढ़ा सकता है. जिसकी वजह से मानसून कमजोर हो सकता है.

Leave a Reply