केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक Avalanche, देखने वालों को आई 2013 की आपदा की याद

केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक Avalanche, देखने वालों को आई 2013 की आपदा की याद
  • केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है। जिसने भी यह हिमस्‍खलन देखा उसकी आंखों में 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए।

देहरादून : केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है।

आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए

जिसने भी यह हिमस्‍खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्‍खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्‍खलन की घटना सामने आई थी।

23 सितंबर को भी सामने आई थी ऐसी घटना

विगत 23 सितंबर को भी केदारनाथ के पीछे पहाड़ों पर एवलांच की घटना सामने आई थी। तब धाम में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था। अच्‍छी बात ये रही थी कि तब भी इस एवलांच से कोई नुकसान नहीं हुआ था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार ने बताया था कि वह एवलांच काफी छोटा था। जो केदारनाथ से चार किलोमीटर दूर चोराबाड़ी के पास आया था। उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे