‘ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं…’, प्रवेश वर्मा पर भड़के अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार (28 सितंबर) को दिल्ली के तिलक नगर इलाके पहुंचे जहां रविवार (27 सितंबर) प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा था. इस दौरान पूर्व सीएम प्रवेश वर्मा पर बुरी तरह से भड़के नजर आए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं जो किसी को भी थप्पड़ मार दोगे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने भी 10 साल दिल्ली मे सरकार चलाई है, इस तरह की सड़कें दिल्ली में कभी नहीं बनी है. इस सड़क में भ्रष्टाचार हुआ है और मंत्री जी यहां आए लोगों ने भ्रष्टाचार दिखाया तो उन्होंने ये साहिब सिंह को थप्पड़ मार दिया
प्रवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, “तुम्हारे पिताजी का देश नहीं है ये, इस तरह तुम सरेआम लोगों को थप्पड़ नहीं मार सकते. प्रवेश वर्मा पीएम मोदी के खास होंगे, लेकिन ये देश 140 करोड़ लोगों का है और जिस दिन इस देश की जनता सड़क पर उतर गई, तो आपको दौड़ा दौड़ा के पीटेंगे और वो समय अब आ रहा है.”
