घर में रंगाई-पुताई करने आए युवकों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, दुष्कर्म की आशंका

घर में रंगाई-पुताई करने आए युवकों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला, दुष्कर्म की आशंका

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को घर में रंगाई-पुताई करने के लिए आए कुछ युवकों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला घायल व बदहवास हालत में चादर में लिपटी मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रंगाई पुताई करने आए दो युवकों ने घर में अकेली महिला को देखकर महिला के सिर में धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक महिला में मुहं में रुमाल ठूंसकर एक चादर में लपेटकर घर में ही फेंक गए। महिला के वस्त्र भी फटे हुए व अस्त व्यस्त मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया गया है कि महिला का दो साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। वह अपने दस साल के बेटे के साथ एक किराए के मकान पर रह रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे