यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश की मार जारी हैं. दिनभर झुलसाने वाली धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है. राजधानी लखनऊ से लेकर आगरा, वाराणसी समेत तमाम जिलों में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा हैं. प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान हैं. इस बीच 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर यूपी में दिखाई देगा और गरज चमक के साथ बारिश होगी.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज 26 मई को भी मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय 50-60 किमी की रफ़्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में दिन के समय भीषण लू से अत्यधिक भीषण लू चलने का रेड अलर्ट दिया गया है. झांसी, हमीरपुर, आगरा और वाराणसी समेत कई जिलों में रातें भी बनी हुईं हैं. उष्ण रात्रि की वजह से लोगों में बेचैनी बनी हुई है

यूपी में आज भी हीटवेव का रेड अलर्ट

यूपी में भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग ने लोगों का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. गर्मी अपने चरम पर क़हर बरसा रही है. राजधानी लखनऊ में आसमान से आग बरस रही हैं. आज नोएडा-गाजियाबाद में भीषण लू का अलर्ट है. इसके अलावा मेरठ, आगरा, अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में लोग चिलचिलाती गर्मी के परेशान हो गए हैं. इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक अधिक बना हुआ हैं. लेकिन 28 मई से मौसम बदल रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

28 मई से कई जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं. जिससे मौसम में बदलाव आएगा. इस दौरान राज्य में गरज-चमक के साथ आंधी और झमाझम बारिश होगी. कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने और 60-70 किमी की रफ़्तार से आंधी आने की चेतावनी दी गई है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होगी. मौसम में बदलाव आने से भीषण लू और गर्मी के प्रहार पर ब्रेक लगेगा और लोगों को राहत मिलेगी.

31 मई तक राज्य में बिजली और बारिश का दौर जारी रहेगा. बारिश की वजह से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी. अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 6-8 डिग्री तक तापमान में तेजी से गिरावट आएगी.

Leave a Reply