• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना संकट से बिगड़े हालात, देश के 146 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद से ज्‍यादा, सरकार ने उठाए ये कदम

  • April 21, 2021
कोरोना संकट से बिगड़े हालात, देश के 146 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद से ज्‍यादा, सरकार ने उठाए ये कदम
Health Ministry on coronavirus
  • देश में कोरोना संक्रमण से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद से अधिक है जो चिंता का विषय है। देश में मौजूदा वक्‍त में सक्रिय मामलों की संख्या 2157000 है।

नई दिल्‍ली । देश में कोरोना संक्रमण से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद से अधिक है जो चिंता का विषय है। देश में मौजूदा वक्‍त में सक्रिय मामलों की संख्या 21,57,000 है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या के दो गुणा है। रिकवरी दर 85 फीसद जबकि‍ मृत्यु दर 1.17 फीसद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने जा रही है। आने वाले दिनों में सरकार संक्रमितों के इलाज के लिए बेड की संख्‍या और बढ़ाने जा रही है।

भूषण ने बताया कि पिछले साल औसत सबसे ज्यादा मामले 94 हजार रोजाना दर्ज किए गए थे। इस बार पिछले 24 घंटों में 2,95,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी से चलाया जा रहा है। देश में 13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज़ दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। देश में लगभग 87 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी पहली डोज दी जा चुकी है। देश में 79 फीसद फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली डोज लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने बताया कि‍ अगले चरण के टीकाकरण के लिए अब नई रणनीति घोषित की गई है। इसके 12 सिद्धांत होंगे जिनके तहत टीकाकरण कि‍या जाएगा। टीकानिर्माता 50 फीसद वैक्‍सीन की आपूर्ति भारत सरकार को करेंगे जबकि‍ 50 आपूर्ति अन्‍य को की जाएगी। इनमें राज्‍य सरकारें और निजी अस्‍पताल सीधे वैक्‍सीन निर्माता से खरीद कर सकेंगे। वैक्‍सीन की कीमत का सवाल है तो वैक्‍सीन डेवलपर इसके दाम पारदर्शी तरीके से घोषित करेंगे। वैक्‍सीन कि‍सी भी सूरत में खुले बाजार में नहीं मिलेगी।

राजेश भूषण ने बताया कि आने वाले दिनों में वैक्‍सीन डेवलपर से केंद्र सरकार और निजी अस्‍पताल या राज्‍य सरकारों को ही टीकों की आपूर्ति होगी। जैसे अब तक होता आया है कि‍ भारत सरकार की ओर से निजी अस्‍पतालों को वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराई जाती थी वह अब नहीं कराई जाएगी। अब केवल दो व्‍यवस्‍थाएं होगी। पहली भारत सरकार की नि:शुल्‍क टीकाकरण की व्‍यवस्‍था जिसमें गरीबों उम्र दराज और बीमार लोगों का टीकाकरण होगा जबकि‍ दूसरी निजी अस्‍पतलों की ओर से टीकाकरण की व्‍यवस्‍था जिसमें लोग सीधे प्राइवेट अस्‍पतालों से वैक्‍सीन लगवाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आपूर्ति किए गए वैक्सीन के आधार पर संचालित वैक्सीनेशन सेंटर निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। इन केंद्रों में आयु की सीमा 45 साल रहेगी। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स भी शामिल होंगे।

राजेश भूषण ने बताया कि आने वाले दिनों में वैक्‍सीन डेवलपर से केंद्र सरकार और निजी अस्‍पताल या राज्‍य सरकारों को ही टीकों की आपूर्ति होगी। जैसे अब तक होता आया है कि‍ भारत सरकार की ओर से निजी अस्‍पतालों को वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराई जाती थी वह अब नहीं कराई जाएगी। अब केवल दो व्‍यवस्‍थाएं होगी। पहली भारत सरकार की नि:शुल्‍क टीकाकरण की व्‍यवस्‍था जिसमें गरीबों उम्र दराज और बीमार लोगों का टीकाकरण होगा जबकि‍ दूसरी निजी अस्‍पतलों की ओर से टीकाकरण की व्‍यवस्‍था जिसमें लोग सीधे प्राइवेट अस्‍पतालों से वैक्‍सीन लगवाएंगे।

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

  • September 23, 2026
नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप

  • September 23, 2026
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन September 23, 2026
  • किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति September 23, 2026
  • विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन, रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू September 23, 2026
  • नानौता ने दबोचे तीन वाहन चोरी September 23, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो वारंटी आरोपी, भेजे जेल September 23, 2026
  • यूपी-राइज 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचार और स्टार्टअप आइडिया September 23, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने खोली चोरी की घटनाओं की परत September 23, 2026
  • किसानों को बड़ी राहत, ऋण की ब्याज दर 12 से घटकर 6 प्रतिशत September 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “प्रतिबद्धता दिवस समारोह” का भव्य शुभारंभ – प्रथम दिन अनेक गतिविधियां आयोजित September 23, 2026
  • नकुड मे बिजली कटौती से लोग परेशान , विभागीय अधिकारियो पर जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का आरोप September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021