• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब कांग्रेस में थमा नहीं घमासान, नेताओं के व्यक्तिगत एजेंडों पर पार्टी हाईकमान ने दिखाई सख्ती

  • August 31, 2022
पंजाब कांग्रेस में थमा नहीं घमासान, नेताओं के व्यक्तिगत एजेंडों पर पार्टी हाईकमान ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Punjab Congress Crisis पंजाब कांग्रेस में नेता अपने व्यक्तिगत एजेंडों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस पर हाईकमान सख्त हो गया है। पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे नेताओं से बात की है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद कांग्रेस नेताओं का संगठित चेहरा सामने नहीं आने से पार्टी हाईकमान खिन्न है। कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को यह सलाह देना पार्टी को नागवार गुजरा।

खैहरा ने कहा था कि अगर हमारे नेता ईमानदार हैं तो चिंता क्यों? इसके अलावा खैहरा कांग्रेस के कार्यक्रमों से भी दूर हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कांग्रेस भवन का दरवाजा न खुलने से नाराज होकर जाना व व्यक्तिगत एजेंडों को आगे बढ़ाने को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने गंभीरता से लिया है।

हरीश चौधरी ने इस संबंध में इन दोनों ही नेताओं से बात की है। पार्टी में चल रही इस खींचतान व 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली को लेकर कांग्रेस भवन में विधायकों व पूर्व विधायकों बैठक में भी ‘व्यक्तिगत एजेंडा’ का मुद्दा उठा।

बैठक में हरीश चौधरी, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत पंजाब कांग्रेस के नेता मौजूद थे। हालांकि केरल दौरे पर होने के कारण सुखपाल खैहरा मौजूद नहीं थे, जबकि अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी ने बैठक में आने का न्योता ही नहीं दिया था।

बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं की आप के मुकाबले अधिक लोकप्रियता होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि कांग्रेस पूरे चुनाव के दौरान कभी भी संगठित नहीं दिखाई दी। ऐसा अब दोबारा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्ला बोल रैली को लेकर बैठक में तय हुआ कि हरेक विधान सभा हलके से एक-एक बस दिल्ली जाएगी। वहीं, कुछ नेताओं द्वारा व्यक्तिगत एजेंडों को लेकर चलने वाले नेताओं का मुद्दा उठाया गया। जिसे प्रदेश प्रभारी ने गंभीरता से लिया।

हरीश चौधरी सुखपाल खैहरा से खासे खिन्न हैं, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया। वह जीत भी गए, लेकिन जिस प्रकार से वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रह रहे हैं और भारत भूषण आशु के समर्थन में कांग्रेस द्वारा लुधियाना में विजिलेंस दफ्तर के बाहर दिए गए धरने को लेकर खैहरा ने प्रदेश प्रधान पर कमेंट्स किया, उससे पार्टी ने ज्यादा गंभीरता से लिया है।

बता दें, खैहरा ने अपनी बात रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा था पंजाब में बेअदबी, किसानों की सुखकुशी, बाढ़, लंपी स्किन वायरस जैसे कई बड़े मुद्दे हैं। किसी एक व्यक्ति को डिफेंड करने के लिए हमें पार्टी कैडर की एनर्जी नहीं लगानी चाहिए। मैंने ईडी का सामना किया, क्योंकि मैं सच्चा था। इसके बाद भुलत्थ के लोगों ने मुझे वोट देकर विधान सभा भेजा। अगर हमारे नेता ईमानदार है तो फिर चिंता क्यों।

हालांकि प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने खैहरा को जवाब दिया था कि बिन मांगे सलाह न दे। बिन मांगे सलाह देने से कदर घट जाती है, लेकिन जिस प्रकार से खैहरा ने अपनी बात रखने के लिए इंटरनेट मीडिया का प्रयोग किया, इसे कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय से खैहरा के लिए पार्टी में परेशानी बढ़ सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
अखिलेश के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण…

अखिलेश के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण…

  • October 26, 2026
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?

ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?

  • October 26, 2026
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर से आंधी-बारिश के आसार, तापमान में आएगी भारी गिरावट

यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर से आंधी-बारिश के आसार, तापमान में आएगी भारी गिरावट

  • October 26, 2026
26 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और नए कॉन्ट्रैक्ट का दिन

26 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और नए कॉन्ट्रैक्ट का दिन

  • October 25, 2026
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, ‘अर्बन-नक्सल…’

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, ‘अर्बन-नक्सल…’

  • October 25, 2026
पूर्व जज कौल ने CJI चंद्रचूड़ के रवैये पर उठाए सवाल

पूर्व जज कौल ने CJI चंद्रचूड़ के रवैये पर उठाए सवाल

  • October 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अखिलेश के ‘घुसपैठिए’ वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण… October 26, 2026
  • ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं? October 26, 2026
  • यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर से आंधी-बारिश के आसार, तापमान में आएगी भारी गिरावट October 26, 2026
  • पीएम मोदी के पिता पर खरगे की कथित टिप्पणी से सियासी बवाल, नितिन गडकरी ने कांग्रेस को घेरा, देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी October 26, 2026
  • राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं! 8 साल पुराने मानहानि मामले में आज सुल्तानपुर कोर्ट सुनाएगी फैसला, खुद होंगे पेश October 26, 2026
  • किसानों के लिए रबी फसलों के बीज पर 75% तक अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग शुरू October 26, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल्स सम्पन्न: करीब 140 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर October 25, 2026
  • इलॉन मस्क ने अमेरिका में X मनी टिपिंग फीचर की घोषणा की October 25, 2026
  • 26 अक्टूबर का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और नए कॉन्ट्रैक्ट का दिन October 25, 2026
  • बॉलीवुड सितारों ने दिवाली से पहले दिखाया फेस्टिव अंदाज, कृति सेनन रैंप पर रहीं शोस्टॉपर October 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021