• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

प्रदेश मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, पढ़िए वेस्‍ट यूपी के किन चेहरों को मिल सकती है जगह

  • March 12, 2022
प्रदेश मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, पढ़िए वेस्‍ट यूपी के किन चेहरों को मिल सकती है जगह
  • ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पश्चिम उप्र से आधा दर्जन चेहरों को मिल सकती है यूपी मंत्रिमंडल में जगह। ठाकुर चेहरों में पंकज सिंह आगे गुर्जरों की बढ़ेगी भागीदारी। मेरठ से राज्यमंत्री रहे दिनेश खटीक का दावा सबसे बड़ा है। वहीं अमित अग्रवाल भी कतार में हैं।

मेरठ। प्रदेश में दोबारा सत्तासीन हुई भाजपा सरकार मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर इंटरनेट मीडिया तक मंत्रिमंडल के दावेदारों पर कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की किस्मत बड़ी करवट ले सकती है। वहीं, सुरेश राणा की हार के बाद ठाकुर चेहरे के रूप में युवा नेता व नोएडा विधायक पंकज सिंह को जगह मिल सकती है। उधर, लखनऊ में सीएम आवास के आसपास बढ़ी हलचल को जनप्रतिनिधि नई संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं।

दिनेश खटीक का दावा सबसे बड़ा

मेरठ से तीन विधायक सदन पहुंचे हैं, जिसमें पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे दिनेश खटीक का दावा सबसे बड़ा है। अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार में दिनेश को शामिल कर मेरठ को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही दलित समीकरण भी साधा गया, जो इस बार फिर तैयार हैं। प्रदेश के कई अन्य दलित चेहरों से उन्हें चुनौती मिलेगी। 25 साल बाद विधायक बनकर तीसरी बार सदन पहुंचने वाले अनुभवी चेहरा एवं कैंट विधायक अमित अग्रवाल का दावा भी मजबूत है। यह सीट मेरठ में 1989 से भाजपा की साख बचा रही है, जहां इस बार अमित 1.18 लाख के रिकार्ड मतों से जीते हैं।

अमित अग्रवाल और सोमेंद्र तोमर की भी दावेदारी

योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अतुल गर्ग के साथ अमित भी दावेदारी जताएंगे। मेरठ दक्षिण विस सीट से कड़ी चुनौती पार करते हुए दोबारा जीते युवा गुर्जर चेहरा डा. सोमेंद्र तोमर का मंत्रिमंडल में बड़ा दावा है। माना जा रहा है कि पार्टी उनके नाम पर दांव लगा सकती है। सोमेंद्र के साथ गुर्जर चेहरों में तेजपाल नागर, नन्दकिशोर गुर्जर एवं मुकेश चौधरी की भी दावेदारी है। पिछली सरकार में दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में गुर्जर चेहरा अशोक कटारिया को शामिल किया गया, जिनका दावा इस बार भी मजबूत है। आसपास के जिलों से ब्राहमण चेहरों में बुलंदशहर के अनिल शर्मा, संजय शर्मा एवं साहिबाबाद से सुनील शर्मा मंत्रिमंडल की रेस में हैं, जबकि एमएलसी श्रीचंद शर्मा को भी मौका मिल सकता है। वहीं, जाट चेहरों में बागपत से दूसरी बार जीते योगेश धामा को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। दो ओबीसी चेहरों को भी टीम में स्थान मिल सकता है।

 

Post navigation

Prev
Next
व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट

व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट

  • September 22, 2026
‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला

‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला

  • September 21, 2026
‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

‘सब पैसे की गर्मी है…’, आपस में भिड़े सपा नेता तो भड़के अखिलेश यादव

  • September 21, 2026
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को झटका, नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम पर कोर्ट का बड़ा फैसला

  • September 21, 2026
CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

CM Yogi की युवाओं से अपील- रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें

  • September 21, 2026
UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

UP के 4 हिस्से होंगे! पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा CM: ओम प्रकाश राजभर

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021