बढ़ती गर्मी और सामाजिक सरोकार पर केंद्रित रही वैश्य अग्र महिला समिति की बैठक
- सहारनपुर में वैश्य अग्र महिला समिति के कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित सभागार में वैश्य अग्र महिला समिति की अप्रैल माह की मासिक बैठक हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस बार कार्यक्रम की थीम बढ़ती गर्मी और सामाजिक सरोकार पर आधारित रही, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ समसामयिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संरक्षिका आरुषी और मार्गदर्शिका विदुषी द्वारा प्रस्तुत सुंदर नाटिका रही। वहीं रमता और उमा ने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से समां बांध दिया, जिसे देख सभी सदस्य तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वर्तमान समय की समस्याओं को दर्शाते हुए शिवानी और रेखा ने ‘गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों’ पर एक मार्मिक नाटिका प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहा गया। समिति की सचिव मधु अग्रवाल ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए। समिति ने एक नई पहल करते हुए उन सदस्यों को सम्मानित किया, जिनके बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह पल सभी माताओं के लिए गर्व का विषय रहा। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का परिवेश और उपहार भी इसी विषय पर आधारित रहे। इस अवसर पर अभु, रेखा, उर्मिला, सरिता, सपना, सुनीता, संगीता, रीतु, रीमा, अंजू, आंचल, पूजा, अनु, गार्गी, ज्योति, श्रुति और सीमा सहित बड़ी संख्या में समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।
