उत्तर प्रदेश विधान विधान सभा की प्राक्कलन समिति का 24 एवं 25 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश विधान विधान सभा की प्राक्कलन समिति का 24 एवं 25 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान विधान सभा की प्राक्कलन समिति के जनपद में 24 एवं 25 अपै्रल को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण तथा उ0प्र0 जल निगम शहरी, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग, परिवहन विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, आबकारी विभाग, राजस्व विभाग, कारागार विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, गृह विभाग, राज्य कर विभाग, सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 सेतु निगम एवं उ0प्र0 निर्माण निगम आदि विभागों के बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि विगत 05 वर्षों का विवरण एवं आख्या प्रमाणित कर 20 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परवीन कुमार, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply