महापौर ने मुख्यमंत्री से की शहर में दो फ्लाई ओवर बनवाने की मांग
- मुख्यमंत्री से लखनऊ स्थित उनके निवास पर सहारनपुर के विकास पर वार्ता करते महापौर डॉ. अजय कुमार।
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर शहर में दो फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। इसके अलावा महापौर डॉ. अजय कुमार ने ढमोला नदी से सिल्टध्गार्बेजध्स्लश आदि की सफाई तथा क्रेगी नाले की निर्माण योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सहारनपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित निवास पर मुलाकात की और उन्हें एक पत्र देकर शहर में दो फ्लाई ओवर बनवाने की मांग की।
महापौर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सहारनपुर में बढ़ती जनसंख्या एवं अत्यधिक टैªफिक होने के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर के दक्षिणी छोर पर गत तीन दशकों से मात्र तीन पुल ही स्थापित है जो शिक्षण संस्थाओं, हॉस्पिटल, न्यायालय, कलक्ट्रेट, विकास भवन व जीएसटी कार्यालय को जोड़ते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए तथा लोगों को अपने सरकारी कार्यो के लिए इन तीन पुलों से ही होकर गुजरना पड़ता है जिस कारण अनावश्यक जाम की स्थिति और विलंब होता है। महापौर ने सदर थाना से लेकर अम्बेडकर चैक तक तथा गुरुद्वारा रोड से रेलवे लाइन को पार कर रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित दक्षिणी केंद्र तक फ्लाई ओवर बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन फ्लाई ओवर के निर्माण से शहर में आवागमन सुविधाजनक होगा और लोगों को काफी हद तक जाम से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर गंभीर दृष्टिकोण दिखाते हुए इस दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।
