• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरिद्वार धर्म संसद में आपत्तिजनक भाषणों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग पर सर्वोच्‍च अदालत करेगी सुनवाई

  • January 10, 2022
हरिद्वार धर्म संसद में आपत्तिजनक भाषणों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग पर सर्वोच्‍च अदालत करेगी सुनवाई
  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित रूप से हिंसा भड़काने वाले हरिद्वार धर्म संसद के भाषणों की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। पढ़ें यह रिपोर्ट….

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित रूप से हिंसा भड़काने वाले हरिद्वार धर्म संसद के भाषणों की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India NV Ramana), न्यायमूर्ति सूर्यकांत (Justices Surya Kant) और न्यायमूर्ति हेमा कोहली (Hima Kohli) की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई की गुजारिश की।

सर्वोच्‍च अदालत की खंडपीठ ने सिब्बल को आश्वासन दिया कि उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश (Anjana Prakash) और पत्रकार कुर्बान अली (journalist Qurban Ali) की ओर से दायर याचिका पर बिना देर किए सुनवाई की जाएगी। याचिका में हरिद्वार धर्म संसद सम्मेलन (Haridwar Dharam Sansad conclave) में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति हिंसा भड़काने वाले लोगों की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

कपिल सिब्बल ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करते हुए कहा कि लगता है देश का नारा ‘सत्यमेव जयते’ से बदलकर ‘शस्त्रमेव जयते’ कर दिया गया है। हम बहुत खतरनाक समय में रह रहे हैं जहां देश में नारे सत्यमेव जयते से बदलकर शस्त्रमेव जयते हो गए हैं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India NV Ramana) ने सिब्बल से पूछा कि क्या मामले की कोई जांच पहले से ही चल रही है तो सिब्बल ने जवाब दिया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिब्बल ने कहा कि घटना उत्तराखंड में हुई है। ऐसे में सर्वोच्‍च अदालत के हस्तक्षेप के बिना दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की आशंका है। इस पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India NV Ramana) ने कहा कि ठीक है हम मामले को देखेंगे। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कथित तौर पर 17 से 19 दिसंबर 2021 के दौरान हरिद्वार में यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) और दिल्ली में ‘हिंदू युवा वाहिनी’ (Hindu Yuva Vahini) द्वारा नफरत भरे भाषण दिए गए थे।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कथित घृणास्पद भाषणों में जातीय नरसंहार के लिए खुले आह्वान किए गए थे। याचिका में कहा गया है कि उक्त भाषणों में अभद्र भाषा के साथ साथ समुदाय विशेष की हत्या के लिए खुला आह्वान किया गया। ऐसे भाषण देश की एकता और अखंडता के लिए एक गंभीर खतरा हैं। इस तथ्य के बावजूद कि नरसंहार के लिए नफरत भरे भाषण इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

Post navigation

Prev
Next
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सफर कर रहे थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सफर कर रहे थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

  • June 12, 2026
यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय… सामने आई TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट

यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय… सामने आई TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट

  • June 12, 2026
UP चुनाव 2027 का मुद्दा होगी अयोध्या? सपा-बीजेपी में अभी टक्कर शुरू, कांग्रेस ने भी मिलाया सुर

UP चुनाव 2027 का मुद्दा होगी अयोध्या? सपा-बीजेपी में अभी टक्कर शुरू, कांग्रेस ने भी मिलाया सुर

  • June 12, 2026
MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘ये हमारी…’

MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘ये हमारी…’

  • June 11, 2026
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; BJP का भी एक प्रत्याशी विजयी घोषित

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; BJP का भी एक प्रत्याशी विजयी घोषित

  • June 11, 2026
ममता के सबसे भरोसेमंद MP ने ही खोला मोर्चा, आधी रात को आए एक कॉल से क्यों भड़के कल्याण बनर्जी? इनसाइड स्टोरी

ममता के सबसे भरोसेमंद MP ने ही खोला मोर्चा, आधी रात को आए एक कॉल से क्यों भड़के कल्याण बनर्जी? इनसाइड स्टोरी

  • June 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सफर कर रहे थे RSS प्रमुख मोहन भागवत June 12, 2026
  • मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से ‘बल्क’ में तेल खरीदने पर रोक June 12, 2026
  • यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय… सामने आई TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट June 12, 2026
  • बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए आज से शुरू होगी मुहिम, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे आगाज June 12, 2026
  • UP चुनाव 2027 का मुद्दा होगी अयोध्या? सपा-बीजेपी में अभी टक्कर शुरू, कांग्रेस ने भी मिलाया सुर June 12, 2026
  • एलजी मनोज सिन्हा ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा घेरा को लेकर सख्त निर्देश June 11, 2026
  • MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, ‘ये हमारी…’ June 11, 2026
  • पुलिस ने तीन महिलाओ सहित चार वारंटियों को गिरफतार कर न्यायालय मे पेश किया June 11, 2026
  • डीआईजी ने ऑनलाइन की अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा June 11, 2026
  • मंडी पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद June 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021