दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद समेत दो मस्जिदों और एक दरगाह को प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने का मामला सामने आया है. इस पर अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नोटिस जारी किए जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि मस्जिदों को सात दिनों के भीतर खाली करने के लिए कहा गया है.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के मुताबिक, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद और चाणक्यपुरी की एक मस्जिद के साथ दरगाह शाह जीलानी मियां को दिल्ली अथॉरिटी की ओर से नोटिस दिया गया है. उन्होंने कहा कि नोटिस में सात दिनों के भीतर मस्जिद खाली करने का निर्देश दिया गया है.

मस्जिदों को नोटिस दिए जाने पर मौलाना रजवी ने जताई चिंता

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद वहां के लोग परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर केवल दिल्ली के लोग ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोग चिंतित हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि मस्जिदों को खाली करने के लिए नोटिस देने का क्या मतलब है.

मौलाना शहाबुद्दीन ने बुलडोजर कार्रवाई की आशंका जताई

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मस्जिद खाली करने के निर्देश को लेकर लोगों के मन में आशंका है. उनके मुताबिक, इस कार्रवाई को मस्जिदों पर बुलडोजर चलाए जाने की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है.

किरेन रिजिजू से मिला जमीयत उलेमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल

वहीं मस्जिद के संरक्षण की मांग को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिला है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी रिजिजू से हस्तक्षेप की अपील करते हुए वक्फ बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए है. इस विवाद के बीच मस्जिद पक्ष इसे वक्फ संपत्ति बताता है, जबकि जमीन की कानूनी स्थिति पर विवाद है.

Leave a Reply