जिलाधिकारी ने अपरजिलाधिकारी को उपनिबंधन कार्यालय के लिये नये स्थलो का निरिक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये
सपा महासचिव ने अधिवक्ताओ को अपना समर्थन दिया
नकुड 8 जून इंद्रेश। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने अधिवक्ताओ को उपनिबंधन कार्यालय के लिये नई जमीन तलाशने का आश्वासन दिया है। साथ ही अपरजिलाधिकारी को नई जमीन का निरिक्षण कर रिर्पोट देने के निर्देश दिये हैं । तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओ की चल रही तालाबदंी व हडताल चैथे दिन भी जारी रही।
सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदीप वर्मा , महीपालसिंह , अशोक गुप्ता, जगमालसिंह सैनी ,महेंद्रपालसिंह , शिवनारायण शर्मा, अशोक सैनी आदि ने जिलाधिकारी से मिलकर मनमाने ढंग से उपनिबंधन कार्यालय को शमशान घाट के पास स्थानांतरित करने की जानकारी दी। साथ ही प्रस्तावित भूमि पर अधिवक्ताओ की आपत्ति के बारे मे बताया। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओें के प्रतिनिधिमंडल की आपत्तियों को ध्यान से सुना। साथ ही आश्वासन दिया कि शमशान घाट के पास प्रस्तावित जमीन पर रजिस्टरी नंही बनेगी। उन्होंने अपरजिलाधिकारी राजस्व को रजिस्टरी के लिये नई भूमि की तलाश कर उनकी उपयुक्तता रिर्पोट देने के निर्देश दिये।
उधर तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओ की कलमबंद हडताल व तालाबंदी चैथे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओ ने सोमवार को भी तहसील के मुख्य द्वार व रजिस्टरी कार्यालय पर तालबदी की। तहसील के न्यायालयो मे कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा। रजिस्टरी मे कोई भी दस्तावेज पंजिकृत नंही हुआ। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने बताया कि आगे की रणनीति के लिये मंगलवार को 11 बजे बार एसोसिएशन की बैठक होगी।
समाजवादी पार्टी के राष्टरीय महासचिव चै0 रूद्रसैन ने सोमवार को अधिवक्ताओ के बीच धरनास्थल पर पहुंचकर उनके संघर्ष को अपना समर्थन दिया। कहा कि यदि प्रशासन उनकी बात नंही मानता तो 27 मे सपा की सरकार आ रही है। उसके बाद अधिवक्ता जंहा चाहेगे रजिस्टरी वहंा जायेगी। उन्होने कहा कि यह मुददा अधिवक्ताओ का नंही बल्कि आमजन का है। उन्होंने भाजपा व प्रदेश सरकार पर जन हित के विपरित काम करने का आरोप लगाया। इसके अलावा महाहिर राणा ने भी अधिवक्ताओ के के बीच पंहुचकर उन्हे अपना समर्थन दिया। किसान युनियन नई क्रांति के सुशील कुमार ने भी युनियन का अधिवक्ताओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर बार संघ सचिव अरविंद राठी, रामकिशन गुप्ता, महावीरसिंह ,उधम सिंह,यशपालसिंह इलमसिंह सैनी, आजाद सैनी, रामगोपालशर्मा, देवेंद्र कुमार, अजय सैनी, अरूण कुमार , आदि उपस्थित रहे।
