जिलाधिकारी से मिला पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला, कराया व्यापारियों की समस्याओं से अवगत

जिलाधिकारी से मिला पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला, कराया व्यापारियों की समस्याओं से अवगत
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करते व्यापारी।

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान से मिला और मिलकर उनको व्यापारी समस्याओं से अवगत कराया।

पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के पदाधिकारी आज जिला मुख्यालय  पहुंचे जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेत्तृव में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को बड़े ध्यानपूर्वक सुना तथा उनको तुरंत समाधान होने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु भारती ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट, मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, जिला महासचिव अश्विनी गुप्ता, नगराध्यक्ष सनी, विजय मल्होत्रा व नगर महासचिव रोहित अग्रवाल, सुरेश त्यागी, अजमत अली, बिजेंद्र गुप्ता, राज रुहेला, गुलशेर आढ़ती, संगम अरोड़ा, विशु वर्मा, सनी ठक्कर आदि व्यापारी साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply