केरल में मिली जीत पर कांग्रेस ने जश्न मनाकर बांटी मिठाईयां
- सहारनपुर में केरल विधानसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कांग्रेसजन।
सहारनपुर। केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का कार्यकर्ताओं जोरदार जश्न मना कर एक दूसरे को मिठाईयां बांटी और पार्टी के हाईकमान का आभार जताता और पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर हमला बोलकर कहा कि उन्होंने सभी हदें पार कर लोकतंत्र का मजाक उडाया है।
आज चुनाव परिणाम आने पर केरल में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत पर गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय पर महागन अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेत्तृव में कार्यकर्ताओं जीत का जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम मे भाजपा ने बेईमानी की सारी हदे पार कर दी है। उन्होंने कहा कि 65 लाख मुस्लिम मतदाता को लिस्ट से बाहर कर दिया और जहाँ पर मुस्लिम वोट अधिक थे, वहा पुलिस का लाठीचार्ज करवा कर उन्हें मतदान नहीं करने दिया, प्रतिशत बढ़ाने के लिए मशीनों को अधिकारियों ने मतों से भर दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, पीसीसी धर्मपाल जोशी, महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान, महसचिव मयंक शर्मा, सचिव रवि कुमार, बरकत अंसारी, महासचिव नसीब खान आदि मौजूद रहे।
