यूपी की सियासत के दिग्गज आज होंगे एक मंच पर, CM योगी से अखिलेश यादव तक रखेंगे अपनी बात, जानें पूरा कार्यक्रम

यूपी की सियासत के दिग्गज आज होंगे एक मंच पर, CM योगी से अखिलेश यादव तक रखेंगे अपनी बात, जानें पूरा कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति के कई बड़े चेहरे आज एक ही मंच पर नजर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव, इमरान मसूद और ओम प्रकाश राजभर समेत प्रदेश के कई प्रमुख नेता अलग-अलग सत्रों में शामिल होंगे। पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्र से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे केशव प्रसाद मौर्य और 11:30 बजे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का सत्र आयोजित होगा।

दोपहर 12 बजे राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी नवदीप रिणवा अपनी बात रखेंगे। इसके बाद 12:30 बजे ओम प्रकाश राजभर का सत्र होगा। दोपहर 2 बजे प्रदीप भंडारी और अनुराग भदौरिया के बीच मुकाबला होगा। वहीं, 2:30 बजे अनुप्रिया पटेल, 3 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और 3:30 बजे संजय निषाद का सत्र आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सत्र के साथ होगा।

जानें किस नेता का सत्र कितने बजे

समय प्रमुख वक्ता
सुबह 10:00 बजे योगी आदित्यनाथ
सुबह 11:00 बजे केशव प्रसाद मौर्य
सुबह 11:30 बजे इमरान मसूद
दोपहर 12:00 बजे नवदीप रिणवा
दोपहर 12:30 बजे ओम प्रकाश राजभर
दोपहर 2:00 बजे प्रदीप भंडारी और अनुराग भदौरिया के बीच मुकाबला
दोपहर 2:30 बजे अनुप्रिया पटेल
दोपहर 3:00 बजे बृजेश पाठक
दोपहर 3:30 बजे संजय निषाद
शाम 4:00 बजे अखिलेश यादव

कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति, सरकार और विपक्ष से जुड़े मुद्दों पर नेताओं के विचार सुनने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव तक की मौजूदगी के चलते यह आयोजन राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Leave a Reply