तीन प्रदेशों में प्रचंड जीत के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का मनाया जश्न

तीन प्रदेशों में प्रचंड जीत के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का मनाया जश्न
  • सहारनपुर में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत पर जश्न मनाते भाजपाई।

सहारनपुर। माता काली की पावन धरा व जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म भूमि पश्चिम बंगाल सहित  असम पुडुचेरी तीनों प्रदेशों में प्रचंड जीत के साथ  भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने की शुभ अवतार पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर एकत्र होकर पश्चिम बंगाल ,असम व पुडुचेरी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर मिठाइयां व झाल मुरी खिलाकर बधाई दी।

इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने  पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत, टीएमसी-कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत पर देश  में उत्साह का माहौल है। आज विभिन्न राज्यों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य जश्न मनाया गया, मिठाइयां बांटी जा रही है और इस जनादेश को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताया गया। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि जनता अब खोखले वादों और भ्रम की राजनीति से ऊपर उठकर ठोस विकास और स्थिर नेतृत्व को चुन रही है। महापौर अजय सिंह ने कहा कि यह जनादेश नए भारत की सोच को दर्शाता है, जहां विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और सनातन मूल्यों को भी समान महत्व दिया जाता है। पश्चिम बंगाल जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरती पर यह जीत पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश हे।

पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि अब जनता अपनी जड़ों और पहचान के प्रति जागरूक हो चुकी है। इस अवसार पर सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा, हेमंत धीमान, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, मनोज ठाकुर, दिनेश सेठी, प्रवीण छाबड़ा  महानगर मंत्री नीरज ठकराल, बबीता सैनी, ठाठसिंह, नितिन परमार , सागर वर्मा, अंकित जाटव, जितेन सचदेवा, मण्डल अध्यक्ष मनुज तायल, विजय चैहान, गोपाल महेंदीरत्ता, हनी वर्मा, जोगेंद्र लाल, पार्षद राहुल झाम, मनीष सचदेवा, निशांत शर्मा, जसबीर मोघा, मनोज जैन, गौरव जैन, राजकुमार कालरा, कुलदीप पुंडीर, हैदर, जावेद सहित वरिष्ठ  व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply