लॉकडाउन का खौफनाक चेहरा: कैराना के जंगलों में पड़ी मिली दो लड़कियों की लाश

लॉकडाउन का खौफनाक चेहरा: कैराना के जंगलों में पड़ी मिली दो लड़कियों की लाश

शामली: रिजवाना की हत्या की वारदात से बदनाम कैराना एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां पर एक बार फिर दो लड़कियों की रस्सियों से बंधी लाश जंगलों से बरामद हुई है। यें दोनों लड़कियां कौन थी? कहां से आई। लॉकडाउन की तमाम सख्तियों के बावजूद हत्या कर दोनों शवों को जंगलों में किसने फेंका…? पुलिस अभी इन सवालों के जवाब नही दे पा रही है, लेकिन दोनों लड़कियों की लाशों पर मौजूद जख्म से पता चलता है कि उनको खौफनाक मौत की सजा दी गई। अधिकारियों ने चार टीमें गठित कर वारदात की पड़ताल शुरू कर दी है।
PunjabKesari
कहां मिली लाशें, किसने दी सूचना?
ब्लाइंड डबल मर्डर की यह वारदात शामली जिले की कैराना कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव के जंगलों की है। जगनपुर निवासी किसान श्यामलाल ने अपने खेतों पर दो लड़कियों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस का दी। उसने बताया कि वह खेत पर खाद डालने के लिए आया था, तभी उसकी नजर दोनों लाशों पर पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। दोनों शव कैराना-जगनपुर लिंक मार्ग से महज 500 मीटर की दूरी पर किसान के खेत से बरामद हुए। सीओ कैराना प्रदीप सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
PunjabKesari
आखिर कहां से आई दोनों लाशें, किसने की हत्या?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों शव रस्सियों से बंधे हुए थे। लड़कियों के सिर पर धारदार हथियार के जख्म थे। गले पर भी निशान मौजूद थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों लड़कियों ने हत्या से पहले अपने बचाव की भी कोशिश की थी। मौजूद निशान मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की ओर भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस अफसरों ने दोनों लाशों की शिनाख्त के भरसक प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात के संबंध में आस—पास के थानों में भी सूचना भिजवा दी गई है. मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर हत्यारों का सुराग तलाशने की कार्रवाई भी की जा रही है।

एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया 
कैराना थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जगनपुरा गांव के जंगलों में गन्ने के खेत के किनारे दो अज्ञात शव पड़े हुए हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष कैराना ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ की। मौके से 20 से 25 वर्ष की दो युवतियों की डेडबॉडी मौके से मिली, जिनके सर और गले पर चोट के निशान थे। मौके पर ही पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। पंचायतनामा की कार्रवाई में लड़कियों के शरीर पर जो कपड़े थे, वें व्यवस्थित मिले। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी कोई बात नही पाई है। दोनों डेडबॉडी को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। इनकी शिनाख्त और घटना के सफल अनावरण के लिए तत्काल चार टीमों का गठन किया गया है। केस को जल्द ही वर्कआउट कर लिया जाएगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे