सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हेतु सहारनपुर से दल लखनऊ रवाना

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हेतु सहारनपुर से दल लखनऊ रवाना
  • सहारनपुर में तीर्थयात्रियों को रवाना करते सीडीओ।

सहारनपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 24 अप्रैल तक गुजरात स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए सहारनपुर से 10 सदस्यीय जनपद स्तरीय दल को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की। यह दल 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता करेगा, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा सोमनाथ यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी।यात्रा के दौरान तीर्थयात्री सोमनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं आरती दर्शन करेंगे, साथ ही लाइट एंड साउंड शो, संग्रहालय भ्रमण और त्रिवेणी संगम आरती में भी भाग लेंगे। दल में रूबी, पूनम शर्मा, राकेश कुमार, अनीता, सचिन कुमार पाल, संजय वालिया, अंबरीश शास्त्री, घनश्याम प्रजापति, टीनू एवं सोमपाल सिंह शामिल हैं। दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी अमित त्यागी (अपर जिला पंचायत राज अधिकारी) कर रहे हैं। यात्रा राज्य सरकार द्वारा पूर्णतः निःशुल्क एवं सुविधायुक्त है।


Leave a Reply