शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह की छात्राओं ने मिशन शक्ति के 5वें चरण के अंतर्गत गंगोह कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया
गंगोह। मिशन शक्ति के 5वें चरण के अंतर्गत शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह की छात्राओं ने गंगोह कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बायोलॉजिकल साइंसेज, कंप्यूटर साइंस, विधि, शिक्षा एवं प्रबंधन संकाय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शिवानी, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. सुमिका जैन, दिव्या, दीपाक्षी, अनम एवं पारुल सैनी सहित अन्य महिला शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह ने गंगोह पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित स्कूटी रैली में भी छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं को न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सजग और प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने छात्राओं के इस अथक प्रयास के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भविष्य में उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होंगे।

