शैक्षिक भ्रमण कुरुक्षेत्र, (हरियाणा) धरोहर, कल्पना चावला प्लैनेटेरियम, श्री कृष्ण संग्रहालय एवं पैनोरमा व साइंस सेंटर से छात्र हुए परिचित

शैक्षिक भ्रमण कुरुक्षेत्र, (हरियाणा) धरोहर, कल्पना चावला प्लैनेटेरियम, श्री कृष्ण संग्रहालय एवं पैनोरमा व साइंस सेंटर से छात्र हुए परिचित

गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग द्वारा दिनांक 03-03-2023 को कुरुक्षेत्र, (हरियाणा) का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के लिए कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने सभी छात्रों को शुभकामनायें दी। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भ्रमण से सम्बंधित जानकारी एवं सावधानी हेतु अवगत कराते हुए बस को रवाना कराया।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम छात्रों ने हर्ष का टीला एवं शेख चिल्ली के मकबरे का भ्रमण किया। इसके इतिहास के सन्दर्भ में शिक्षा विभाग के डीन एवं हेड प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने सभी छात्रों इससे जुड़े विभिन्न तथ्यों से अवगत कराया। तत्पश्चात छात्रों ने ज्योतिसर धाम व् कल्पना चावला प्लैनेटेरियम से जुडी जानकारी एवं उसका अवलोकन किया।

इस अवसर पर कल्पना चावला प्लैनेटेरियम, कुरुक्षेत्र, के मैनेजर डॉ. संजीव कुमार ने तारामंडल डोम में सभी छात्रों को एकत्रित कर खगोल विज्ञान की विशेष जानकारी दी, जिसको सुनकर छात्रों के ज्ञान में वृद्धि हुई। तत्पश्चात छात्रों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थित धरोहर संग्रहालय का भ्रमण किया, ऐसा माना जाता है, कि यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जिसके द्वारा छात्र वर्तमान में धरोहर हरियाणा संग्रहालय में हरियाणा पुस्तकालय, आर्ट गैलरी, मीडिया सैंटर, व अनेक विरासत से जुडी जानकारी से परिचित होता है। इसके उपरांत छात्रों ने श्री कृष्ण संग्रहालय एवं पैनोरमा व साइंस सेंटर में उपस्थित अनेक प्रयोगशाला का भ्रमण कर अपनी जिज्ञासाओं को परिपूर्ण किया।

इस अवसर पर डॉ. विनोद यादव, राम जानकी यादव, बलराम टाँक, अंकुर भारती आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे