सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना ही डा. लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखर समाजवादी चिंतक व विचारक डा. राममनोहर लोहिया की 113वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया तथा उनके सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
स्थानीय अम्बाला रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया देश के महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी विचारधारा के पुरोधा थे। उनका कहना था कि अगर सड़कें खामोश हो जाएं तो संसद आवारा हो जाएगी। जब भूख और जुल्म दोनों बढ़ जाते हैं तो चुनाव से पहले भी सरकार बदली जा सकती है। आज भाजपा की सरकारों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। प्रदेश का नौजवान, किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त है। इसलिए हम सबको मिलकर डा. लोहिया की नीतियों पर अमल करना होगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वरिष्ठ नेता अमरीश चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मिलकर समाजवादी विचारधारा को अनुसरण कर देश को लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि हमें लोहिया के आदर्श एवं विचारों का भारत बनाने का संकल्प लेना होगा तभी देश व प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी और समाजवाद की पुनस्र्थापना होगी। इस दौरान वरिष्ठ नेता चौ. जुमला सिंह, वेदपाल पटनी, कल्याण सिंह, अब्दुल गफूर, विकास विश्वकर्मा, इं. विजेश शर्मा, महजबी खान, हसीन कुरैशी, डा. अब्दुल कादिर, सुलताना, सलीम प्रधान, मौ. अहमद गुल्लू, रोहित, मेहताब अली आदि मौजूद रहे।
पत्रकार अप्लाई करे Apply