• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुस्लिम महिला की पीठ पर चिपकाया सपा का स्टिकर, अनुराग ठाकुर ने कहा-लाल टोपी का काला कारनामा

  • February 10, 2022
मुस्लिम महिला की पीठ पर चिपकाया सपा का स्टिकर, अनुराग ठाकुर ने कहा-लाल टोपी का काला कारनामा
  • इंटरनेट मीडिया पर सपा प्रत्याशी का प्रचार कर रही महिला की पीठ पर स्टिकर चिपकाने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। इससे समाजवादी पार्टी की इस तरह के प्रचार को लेकर किरकिरी होने लगी। टि्वटर पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा तक ने वीडियो को देखकर सपा पर निशाना साधा।

लखनऊ। इंटरनेट मीडिया पर सपा प्रत्याशी का प्रचार कर रही महिला की पीठ पर स्टिकर चिपकाने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही समाजवादी पार्टी की इस तरह के प्रचार को लेकर किरकिरी होने लगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ..यही है लाल टोपी के काले कारनामे। उन्होंने आगे लिखा कि एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए…फिर लिखा कि जहां हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले। वहीं टि्वटर पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वीडियो को देखकर सपा पर निशाना साधा। देर शाम पोस्टर चिपकाने वाले सपा के वार्ड अध्यक्ष की ओर से इसे लेकर सफाई भी दी गयी।

लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कन्हैया माधोपुर प्रथम वार्ड में प्रत्याशी अरमान खान के लिए कार्यकर्ता प्रचार कर रहे थे। इस बीच वार्ड अध्यक्ष जैनुल ने हाथ में एक स्टीकर लेकर महिला वार्ड अध्यक्ष की पीठ पर चिपका दिया। पीठ पर स्टिकर के चिपकने का वीडियो प्रचार में चल रहे कार्यकर्ता ने बनाकर इसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में महिला की पीठ पर स्टीकर चिपकाने का यह वीडियो फेसबुक, वाट्सएप और टविटर पर वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित से संपर्क इसे लेकर जानकारी मांगी। इधर किरकिरी होते देख सपा प्रदेश मुख्यालय ने पार्टी के विधानसभा प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों को तलब किया। देर शाम सपा वार्ड अध्यक्ष जैनुल ने अपनी सफाइ का वीडियो जारी किया। जिसमें जैनुल ने कहा कि जिस महिला की पीठ पर उसने स्टिकर चिपकाया वह उसकी बहन लगती है। कुछ लोग इस वीडियो का गलत मतलब निकाल रहे हैं। यह स्टिकर मजाक में चिपकाया गया था।

 

 

Post navigation

Prev
Next
योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता

योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता

  • May 22, 2026
दिल्ली में बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, इन जानवरों की कुर्बानी दी तो होगी FIR

दिल्ली में बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, इन जानवरों की कुर्बानी दी तो होगी FIR

  • May 22, 2026
‘दाम बढ़ रहे हैं, आपूर्ति नहीं…’, बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, मायावती ने दी सलाह

‘दाम बढ़ रहे हैं, आपूर्ति नहीं…’, बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, मायावती ने दी सलाह

  • May 22, 2026
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज

इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज

  • May 22, 2026
दिल्ली AIIMS की टीम करेगी ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, ससुराल पक्ष बोला- ‘हमारी बहू थी, अंतिम संस्कार कराना फर्ज’

दिल्ली AIIMS की टीम करेगी ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, ससुराल पक्ष बोला- ‘हमारी बहू थी, अंतिम संस्कार कराना फर्ज’

  • May 22, 2026
पाकिस्तान-बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पूरा प्लान

पाकिस्तान-बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पूरा प्लान

  • May 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • योगी सरकार के नेतृत्व में ‘फ्यूचर रेडी’ शिक्षा व्यवस्था पर जोर, नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल, 100 से अधिक संस्थाओं की सहभागिता May 22, 2026
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं, देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे May 22, 2026
  • दिल्ली में बकरीद को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी, इन जानवरों की कुर्बानी दी तो होगी FIR May 22, 2026
  • ‘दाम बढ़ रहे हैं, आपूर्ति नहीं…’, बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, मायावती ने दी सलाह May 22, 2026
  • इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज May 22, 2026
  • दिल्ली AIIMS की टीम करेगी ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, ससुराल पक्ष बोला- ‘हमारी बहू थी, अंतिम संस्कार कराना फर्ज’ May 22, 2026
  • पाकिस्तान-बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पूरा प्लान May 22, 2026
  • ‘ट्रेंड से सीखना चाहिए’, कॉकरोच जनता पार्टी के बहाने थरूर ने विपक्षी दलों को ही दी नसीहत May 22, 2026
  • Twisha Sharma केस में एक्शन तेज, MP सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, सास और रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू May 22, 2026
  • ‘भारत हमारा बेहतरीन दोस्त, जितना तेल चाहिए हम देने को तैयार’; US विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान May 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021