समाज सेवी मुमताज अहमद को भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया

समाज सेवी मुमताज अहमद को भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया
  • मुमताज अहमद

देवबंद: वरिष्ठ समाजसेवी मुमताज अहमद को दिल्ली की सामाजिक संस्था त्रिनेत्र अनुसंधान एवं जांच फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर राजनीतिक दलों के नेताओं, शायरों और लेखकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

मंगलवार को सम्मान मिलने पर मुमताज अहमद ने सामाजिक संस्था त्रिनेत्र का दिल से आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान नई ऊर्जा प्रदान करता है। प्रसिद्ध शायर डॉ.नवाज देवबंदी, पूर्व विधायक माविया अली, अशोक गुप्ता, अरुण अग्रवाल, तहसीन खां एड., शमीम मुर्तजा फारुकी, प्रधानाचार्य अरशद जमा, संजय शर्मा, डॉ. शमीम देवबंदी, डॉ.एसए.अजीज, डॉ. शब्बीर करीमी, सईद अंसारी, नसीम अंसारी एड., अय्यूब बेग, अरशद सिद्दीकी, फैसल नूर, नदीम खां आदि ने हर्ष जताया।