• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमरिंदर के आराेप पर सिद्धू को मिला रावत का साथ, कहा- पाक सेना प्रमुख को गले लगाने में देशद्रोह क्या है

  • September 21, 2021
अमरिंदर के आराेप पर सिद्धू को मिला रावत का साथ, कहा- पाक सेना प्रमुख को गले लगाने में देशद्रोह क्या है
  • पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन समारोह में पाक सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर उठ रहे सवालों पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि इसमें देशद्रोह क्या है ।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के हमले के मामले में पार्टी प्रभारी हरीश रावत का साथ मिला है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को देशविरोधी कहा था और करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर उन पर हमला किया था। इसके बाद इस मामले को भाजपा ने भी उठाया था और कैप्‍टन के आरोपाें को बेहद गंभीर बताया था। इस मामले पर अब रावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने धार्मिक तीर्थस्थल करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने के लिए धन्यवाद देते हुए एक अपने दूसरे पंजाबी भाई के गले मिलता है तो इसमें देशद्रोह क्या है।

रावत ने कहा कि भाजपा को नवजोत सिंह सिद्धू की इमरान खान के साथ दोस्ती खल रही है, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस में हैं, लेकिन जब भाजपा के सांसद थे, जब भाजपा उनको पंजाब में अपना खेवनहार मानती थी, उस समय तो सिद्धू की इमरान खान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से और प्रगाढ़ मित्रता थी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी नवाज शरीफ से गले मिले थे।

बता दें, पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा था। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू की पाकिस्तान के पीएम से दोस्ती है। वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सिद्धू जब करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान गए थे तो वह उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में स्थानीय निकाय मंत्री थे। कैप्टन ने उस समय भी सिद्धू की इस हरकत पर एतराज जताया था। इसके बाद कैप्टन व सिद्धू के बीच दूरी बढ़ती चली गई। कैप्टन ने उनका विभाग बदल दिया था। सिद्धू को स्थानीय निकाय विभाग से हटाकर ऊर्जा विभाग दिया गया, लेकिन सिद्धू ने इसे अस्वीकार कर दिया और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

दो वर्ष की चुप्पी के बाद इस वर्ष की शुरुआत में सिद्धू एक बार फिर सक्रिय हुए और कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कुछ मंत्रियों द्वारा सिद्धू के खिलाफ बगावत कर दी गई। आखिरकार कैप्टन को सीएम पद छोड़ना पड़ा। सीएम पद छोड़ने के बाद कैप्टन ने एक बार फिर सिद्धू पर बाजवा से गले मिलने को लेकर टिप्पणी की तो भाजपा ने इसे लपक लिया। भाजपा ने कहा कि कैप्टन ने सिद्धू के खिलाफ आरोप लगाए हैं, लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुप है। अब पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

 

Post navigation

Prev
Next
कोई भी राजभर को गंभीरता से नहीं लेता; SP एकजुट है और अखिलेश 2027 में सरकार बनाएंगे—शिवपाल यादव

कोई भी राजभर को गंभीरता से नहीं लेता; SP एकजुट है और अखिलेश 2027 में सरकार बनाएंगे—शिवपाल यादव

  • June 18, 2026
शिवसेना यूबीटी के संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद गायब, पार्टी ने लिया एक्शन, सभी को भेजा शो कॉस नोटिस

शिवसेना यूबीटी के संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद गायब, पार्टी ने लिया एक्शन, सभी को भेजा शो कॉस नोटिस

  • June 18, 2026
अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के दावे पर फिर दिया रिएक्शन, सुभासपा प्रमुख को कह दिया ‘अफ़वाही’ मंत्री

अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के दावे पर फिर दिया रिएक्शन, सुभासपा प्रमुख को कह दिया ‘अफ़वाही’ मंत्री

  • June 18, 2026
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सनसनीखेज दावा, SP के 26 सांसद संपर्क में

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सनसनीखेज दावा, SP के 26 सांसद संपर्क में

  • June 18, 2026
ईरान और अमेरिका डील में सबसे ऊपर पाकिस्तान का नाम तो खुशी से फूले नहीं समाए शहबाज शरीफ, कहा- ‘मेरी मध्यस्थता में…’

ईरान और अमेरिका डील में सबसे ऊपर पाकिस्तान का नाम तो खुशी से फूले नहीं समाए शहबाज शरीफ, कहा- ‘मेरी मध्यस्थता में…’

  • June 18, 2026
हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत

हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत

  • June 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कोई भी राजभर को गंभीरता से नहीं लेता; SP एकजुट है और अखिलेश 2027 में सरकार बनाएंगे—शिवपाल यादव June 18, 2026
  • ‘अमित शाह है तो कुछ भी…’, महाराष्ट्र में जारी सियासी उठा-पटक पर बोले बृज भूषण सिंह के सांसद बेटे June 18, 2026
  • शिवसेना यूबीटी के संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद गायब, पार्टी ने लिया एक्शन, सभी को भेजा शो कॉस नोटिस June 18, 2026
  • अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के दावे पर फिर दिया रिएक्शन, सुभासपा प्रमुख को कह दिया ‘अफ़वाही’ मंत्री June 18, 2026
  • दिग्विजय सिंह ने चंपत राय को बताया ‘सबसे भ्रष्ट’, RSS को मिलने वाले चंदे पर भी उठाए सवाल June 18, 2026
  • शुभमन गिल ने क्यों जानबूझकर छोड़ा दोहरा शतक लगाने का मौका June 18, 2026
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सनसनीखेज दावा, SP के 26 सांसद संपर्क में June 18, 2026
  • ईरान और अमेरिका डील में सबसे ऊपर पाकिस्तान का नाम तो खुशी से फूले नहीं समाए शहबाज शरीफ, कहा- ‘मेरी मध्यस्थता में…’ June 18, 2026
  • ‘इसको बड़े स्तर पर इंशाल्लाह अंजाम…’, UP चुनाव की तैयारियों को लेकर बोले जियाउर्रहमान बर्क June 18, 2026
  • हिमाचल के चंबा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत June 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021