‘वो बच्ची है हमारी, छोड़िए’, इकरा हसन के सवाल पर बोले इमरान मसूद

‘वो बच्ची है हमारी, छोड़िए’, इकरा हसन के सवाल पर बोले इमरान मसूद

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. सपा सांसद इकरा हसन में इमरान मसूद के भीख वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए 26 सीटें दिए जाने का बचाव किया, जिसे इमरान मसूद की ओर से भी प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने सपा सांसद को अपनी बच्ची बताते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया है.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि “इकरा हसन हमारी बच्ची हैं, उनकी बातों पर मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा.”  वहीं जब उनसे सपा के 26 सीटों के ऑफर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिर हम चुनाव लड़के करेंगे क्या? हम क्या मजाक कर रहे हैं चुनाव में? हमें अपनी पार्टी के वजूद को खड़ा करना है, अपनी पार्टी को बनाना है और अपनी पार्टी को बनाने के लिए जो मुझसे हो सकता होगा मैं करूंगा.

सपा पर बुरी तरह भड़के इमरान मसूद

सपा आज घोषणा पत्र जारी कर रही है. इस पर भी काँग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ये लिस्ट भी समाजवादी पार्टी की है और मैनिफेस्टो भी समाजवादी पार्टी का है, इसलिए हमसे सवाल करने की ज़रूरत नहीं है. वहीं सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच होने वाली बैठक पर उन्होंने कहा कि कल कहां बैठक होगी, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है.

इमरान मसूद ने साफ़ कहा कि गठबंधन का मतलब यही होता है कि जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, हर चीज जॉइंट होती है. बाकी यहां कुछ और हो रहा हो तो मुझे पता नहीं है. हम लोग पिछले चुनाव में भी 107 सीटों पर चुनाव लड़े थे, उस समय अखिलेश जी मुख्यमंत्री थे, इसलिए इस मामले में अलग से कुछ कहने की आवश्यकता ही नहीं है. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब हम इतने पर लड़े थे तो अभी तो उन्हें सीएम बनना है.

राहुल गांधी से शुरू होती है लड़ाई

इमरान मसूद ने कहा कि इस देश में असली लड़ाई बहुत सीधी है. यह लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है. राहुल गांधी इस विचारधारा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं. उनके बिना, इस संघर्ष का कोई वजूद नहीं है, कोई आधार नहीं है. राहुल गांधी एक गारंटी हैं- वे भाजपा को हराने की सीढ़ी हैं, एकमात्र रास्ता हैं. इसलिए, यह समझ लीजिए: लड़ाई यहीं से शुरू होती है.

Leave a Reply