‘CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआट नोटिस…’, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया

‘CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआट नोटिस…’, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं. इनका असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है.

सुनवाई के दौरान सौरव दास के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें अपने मुवक्किल के खिलाफ LOC जारी होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया.

विदेश जाने की अनुमति नहीं देने के फैसले को दी चुनौती

सौरव दास ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं देने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती दी है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने सरकार से इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है.

Leave a Reply