कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: शशिबाला पुण्डीर

कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: शशिबाला पुण्डीर
  • नगर के डाक बंगले पर अधिकारियों से वार्ता करता सपा का प्रतिनिधिमंडल

देवबंद: ब्रहस्पतिवार को नगर के डाक बंगले पर पूर्व विधायक के नेतृत्व में सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने राशन कार्डों, पुलिस व बिजली से जुड़ी जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्याओ के समाधान का आश्वाशन दिया।

पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने अधिकारियों को स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराते हुऐ कहा कि कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। जनता की जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और जनता के हितों के लिए सपाई संघर्षरत है। प्रतिनधिमण्डल मे सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकन्दर अली, राजेन्द्र राना, जयवीर पुंडीर, कुशल प्रधान, लुक़मान त्यागी, कलीम गुर्जर, फारुख अली, अबु नासिर गौर, शहजाद प्रधान केंदकी, सलमान कुरैशी सहित काफी सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia