दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट! लू के थपेड़ों से हाल होगा बेहाल; जानें IMD का नया अपडेट
देशभर में कहीं लोगों को मौसम का बदलता मिजाज गर्मी में राहत दे रहा है, तो कहीं बढ़ता तामपमान परेशानियों को बढ़ा सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार (9 मई) को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश और आंधी का सिलसिला जारी था, लेकिन अब तापमान बढ़ने का अनुमान है.
हालांकि, सोमवार (11 मई) से मौसम का दोबारो करवट लेने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी/घंटा रही और झोंकों के साथ यह 37 किमी/घंटा तक पहुंच गई. हालांकि, अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी परेशान कर सकती है क्योंकि तापमान में वृद्धी देखने को मिल सकती है.
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है और लू वाली हवाएं चलने की संभावना जताई है. शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (9 मई) को न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान आज साफ रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 10-15 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और झोंकों के साथ हवा की गति बढ़ सकती है. रविवार (10 मई) को न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, 11 और 12 मई को तुफान और हल्की बारिश का अनुमान है.
बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने बच्चे, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों सावधान रहने की सलाह दी है क्योंकी गर्मी इनकी स्वास्थ्य परेशानियों को बढ़ा सकता है. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए हल्के व ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.
