पूर्वाचंल के इनामी बदमाश लल्लनसिंह की पुलिस मुठभेड मे हुई मौत की मेजिस्टरियल जांच एसडीएम नकुड करेगें

नकुड 27 जून इंद्रेश। नकुड सरसावा रोड पर पुलिस मुठभेड मे मारे गये पुर्वांचल के इनामी बदमाश लल्लनसिंह के मामले की मेजिस्टरियल जांच उपजिलाधिकारी नकुड करेंगे। आगामी तीस जून तक इस मुठभेड के सबंध मे जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी उपजिलाधिकारी को दे सकता है।

गौरतलब है कि विगत 22 जून को नकुड सरसावा रोड पर पूर्वांचल के एक लाख पच्चिस हजार रूपये के इनामी बदमाश लल्लनंिसंह को अल सुबह करीब साढे तीन बजे एसटीएफ के अपर पुलिस अधिक्षक लालप्रताप सिंह के नेर्तत्व मे एसटीएफ की टीम ने सरसावा रोड पर बाईक पर सवार लल्लन सिंह को मुठभेड मे ढेर कर दिया था। लल्लनसिंह को वाराणसी पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी ढुंढ रही थी। इस मुठभेड मे अपर पुलिस अधिक्षक लाल प्रताप सिंह व निरिक्षक अदित्य कुमारसिंह की बुलेट प्रुफ जेकेट मे गोली लगी थी। पुलिस का दावा था कि इस मुठभेड के दौरान उसके साथ बाईक पर सवार एक अन्य बदमाश अध्ंोरे का लाभ उठाकर मोके से फरार होने मे कामयाब हो गया था।

उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस शासन के निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी ने इस मुठभेड की मेजिस्टरियल जाचं उन्हे दी है। इस जांच के क्रम मे यदि कोई व्यक्ति अपना बयान दर्ज कराना चाहता है तो तीस जून को या उससे पहले वह उनके कार्यालय मे पहुंचकर अपना बयान दर्ज करा सकता है। बयान के अलावा कोई व्यक्ति इस मुठभेड के संबध मे कोई भी इलेक्रानिक या प्रिंट साक्ष्य , मौखिक कथन भी दे सकता है।

Leave a Reply