कल्याण आश्रम में धूमधाम से मनाया सतपाल महाराज का जन्मोत्सव

कल्याण आश्रम में धूमधाम से मनाया सतपाल महाराज का जन्मोत्सव
सहारनपुर में मानव उत्थान सेवा समिति के सत्संग में ज्ञान की अमृत वर्षा करते कथावाचक

सहारनपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के कल्याण आश्रम में सद्गुरु सतपाल महाराज के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य सत्संग एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न तीर्थस्थलों पर ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे संस्था के वरिष्ठ महात्मा श्री ज्ञानशब्दानंद जी का विशेष आगमन हुआ।

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन कल्याण आश्रम पहुंचने लगे। आश्रम परिसर भजनों, बधाई गीतों और गुरु भक्ति से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सुंदर भजनों एवं बधाई गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

इस दौरान महात्मा श्री ज्ञानशब्दानंद जी का माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बिन्नू बहन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद महात्मा वैष्णवी बाई जी ने सत्संग विचार एवं भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया।

कल्याण आश्रम की प्रभारी महात्मा ऋद्धि बाई जी ने ज्ञान-विज्ञान, गुरु महिमा तथा सद्गुरु सतपाल महाराज के पावन जन्मोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला और सुंदर बधाई प्रस्तुत की।

इसके पश्चात संस्था के वरिष्ठ महात्मा ज्ञानशब्दानंद जी ने ज्ञान से ओतप्रोत सत्संग विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने ज्ञान, भक्ति एवं गुरु महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सद्गुरु सतपाल महाराज के आध्यात्मिक संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आरती की। इसके बाद सभी भक्तों ने प्रेम एवं श्रद्धा के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply