‘अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे…’, आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 18 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. असदुद्दीन ओवैसी ने जनता को संबोधित करते हुए रामपुर में विकास के मुद्दे पर योगी सरकार निशाना साधा है.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. ओवैसी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे, बाबा बोले मुझ पे नहीं आया, अभी तक बाबा आया हूं.” पीएम आवास योजना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि “2024-25 से पीएम आवास योजना के तहत रामपुर में एक भी घर नहीं बना. जबकि रामपुर में 3 लाख 70 हजार हाउसहोल्ड कार्ड भी हैं. मगर, बाबा (योगी आदित्यनाथ) 80-20 की बात करते हैं.”
रामपुर जिले में कुछ नहीं हुआ काम- असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में विकास को लेकर योगी सरकार को घेरा है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “रामपुर में जल जीवन की स्कीम है, लेकिन जिले 50 टैंक भी नहीं बने हैं.” ओवैसी ने दावा किया है कि “शहर में कुछ काम हुआ है, लेकिन जिले कुछ भी काम नहीं हुआ है. रामपुर में मेडिकल की सुविधा नहीं है, इलाज के लिए मुरादाबाद या बरेली जाना पड़ता है.” असदुद्दीन ओवैसी ने एलन मस्क को लेकर दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मेरे लिए देश बड़ा है, मोदी नही’. औवेसी ने आगे कहा कि देश के लिए बोला हूं और बोलता रहूंगा.
‘बीवी से कहो आई लव यू’- ओवैसी ने दी सलाह
ओवैसी ने अपने पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, “किसी नौजवान ने मुझसे कहा कि आपने कहा कि अपनी बीवी से जाकर I Love You बोलो लेकिन मुझसे बोला नहीं जाता है. इस पर मैंने कहा कि जब बोल नहीं सकते तो फिर क्या करते हो? इस पर उस नौजवान ने कहा कि वह रात को रोज जब काम से वापस घर जाता हूं तो फूल का गजरा ले जाकर बीवी को देता हूं.” ओवैसी ने कहा कि जब कोई बोल नहीं सकता, वह अपनी बीवी से इस तरह की मोहब्बत का इजहा कर रहा है.
यूथ को ओवैसी ने दी शादी करने की सलाह
ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा है कि यहां मौजूद कितने लोगों की शादी हो गई है? ओवैसी ने कहा कि यहां बहुत कम बच्चों की शादी हुई है. ओवैसी ने युवाओं को सलाह दी है कि वे शादी करें, इससे आबादी भी बढ़ेगी और वे खुश भी रहेंगे. इससे आधा इमान भी मुकम्मल होगा. ओवैसी ने कहा कि जो शादी करे डरना नहीं बेगम को ‘बोलना आई लव यू’ बोलो और अपनी बीवियों से अच्छा सलूक करो.
