पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने शारदीय नवरात्र की नवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. नवरात्र के नौवें दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने मां सिद्धिदात्री को नमन किया गया है.

पीएम मोदी ने लिखा, मेरे सभी देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. इस पावन अवसर पर, मां सिद्धिदात्री के चरणों में मेरा कोटि-कोटि नमन! मेरी प्रार्थना है कि मां अपने सभी भक्तों को उनके संकल्पों की सिद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें.

 

देवी दुर्गा की वंदना ‘नारायणी नमस्तुते’ शेयर की

पीएम मोदी ने देवी दुर्गा की वंदना ‘नारायणी नमस्तुते’ का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो. हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है.”

 

रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “समस्त सिद्धियों और दिव्य ज्ञान की प्रदात्री मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन। महानवमी के पावन पर्व पर पर मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे हमें सद्बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सत्कर्मों की प्रेरणा प्रदान करें। हमारी प्रत्येक उपलब्धि लोककल्याण का माध्यम बने और हमारा जीवन सेवा, श्रद्धा एवं धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहे. माँ सिद्धिदात्री सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।”

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, “दुर्गाष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि सदैव बनी रहे.”

 

राहुल गांधी ने किया नमन

राहुल गांधी ने नवमी की शुभकामनाएं देशवासियों को दी है. उन्होंने लिखा, आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. आशा करता हूं यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। जय माता दी!

 

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, सिद्धों, गंधर्वों, यक्षों, असुरों और यहाँ तक कि देवताओं द्वारा भी पूजित मां, सदैव सिद्धियों को प्रदान करने वाली हों. शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर, नवदुर्गा के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन. सभी सिद्धियों की अधिष्ठात्री मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद सबके संकल्पों को पूर्ण करे; जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम बुद्धि का वास हो; और लोक-कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो. जय माता दी.

Leave a Reply