Sankashti Chaturthi 2021: आज है नए वर्ष की पहली संकष्टी चतुर्थी, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

Sankashti Chaturthi 2021: आज है नए वर्ष की पहली संकष्टी चतुर्थी, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

Sankashti Chaturthi 2021: नए वर्ष 2021 की आज पहली चतुर्थी है। पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी 2021 को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। पौष मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। धार्मिक आधार पर इस दिन का महत्व बहुत अधिक है। मान्यता है कि अगर आज के दिन कोई व्यक्ति गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा करता है तो उसके जीवन के सभी आने वाले कष्ट दूर हो जाते हैं। आज के दिन गणेश भक्त पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं साथ ही उनका व्रत भी करते हैं। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्थ और महत्व।

संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त:

2 जनवरी, शनिवार को सुबह की पूजा का समय प्रात: 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक

शाम को पूजा का समय 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 58 मिनट तक

संकष्टी चतुर्थी का महत्व:

संकष्टी चतुर्थी का दिन गणपति बप्पा को समर्पित होता है। गणेश जी की प्रथम पूज्य होने का दर्जा प्राप्त है। इसका मतलब की गणेश जी को सभी देवों में सबसे पहले पूजा जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले अगर गणेश जी का नाम लिया जाए तो गणेश जी कृपा व्यक्ति और उसके काम पर बनी रहती है। गणेश जी की उपासना करने से व्यक्ति को शिक्षा, धन, सेहत और मान सम्मान प्राप्त होता है। संकष्टी चतुर्थी की बात करें तो यह तिथि संकटों को दूर करने वाली होती है। मान्यता है कि अगर इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।